हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर में माता वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरोध स्वरूप गुरुवार (आज) गऊ रक्षक जोगेन्द्र राणा जोगी के नेतृत्व में गऊ रक्षकों ने हल्द्वानी उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन के माध्यम से गऊ रक्षकों ने राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण के साथ ही निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देशित किया जाए, जिससे पुनः इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो सकें। ज्ञापन देने वालों में गऊ रक्षक जोगेन्द्र राणा जोगी, दीपांशु पोखरिया, देव बिष्ट, जगदीश दयोरी, चन्दन मलारा, देव बिष्ट, विनोद लखेरा, पंकज खत्री, भुवन जोशी, गौतम, रोहित दानी, करण जायसवाल, भुवन रावत, दीपक पाठनी, रुपेश बगढ़वाल, हेम जोशी, गौरव सुयाल, मुकेश भट्ट, एवं दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]