सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में अब एक नई व्यंग्यात्मक ‘ऑगी जनता पार्टी’ सामने आई है, जो कार्टून शो ‘ऑगी एंड द कॉकरोचेज’ से प्रेरित है। यह नई पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के दावों और उनकी आम आदमी पार्टी से जुड़ी पुरानी पृष्ठभूमि पर सवाल उठा रही है।
‘ऑगी जनता पार्टी’ (OJP) का मुख्य लक्ष्य इंटरनेट पर मौजूद ‘कॉकरोचों’ समर्थकों का विनाश करना और कार्टून की तरह एक नई राजनीतिक बहस छेड़ना है। ‘ऑगी जनता पार्टी’ ने अपने घोषणापत्र में मीम्स के अलावा, एक पशु कल्याण घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें आवारा जानवरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, कड़े पशु क्रूरता कानून और शेल्टर होम बनाने जैसे वादे शामिल हैं। इसके साथ ही OJP ने NEET पेपर लीक विवाद के मसले पर भी अपनी राय रखी है और युवाओं के मुद्दों पर बात की है।
डिजिटल प्लेटफार्म पर पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और अब ‘ऑगी जनता पार्टी’ (OJP) यह सारा विवाद सुप्रीम कोर्ट के एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें सीजेआई (CJI) सूर्यकांत ने फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करने वालों को कॉकरोच और परजीवी कहा था। इसके विरोध में और उस पहचान को अपनाते हुए अभिजीत दिपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाई, जिसे Gen-Z (युवाओं) का भारी समर्थन मिला। इसी ट्रेंड का मज़ाक उड़ाते हुए और विरोध करने के लिए ‘ऑगी जनता पार्टी’ का जन्म हुआ है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बना चुके डॉ. पंत पिछले कई दशकों से प्रकृति बचाने की मुहिम में जुटे हैं। वर्ष 1988 से वे हर साल अपने निजी खर्च पर लोगों को पेड़-पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]