पत्नी की गैर मौजूदगी में भांजी का घर आना बन गया जी का जंजाल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। दूसरी महिला को अपने घर लाए ग्रामीण के खिलाफ बिंदुखत्ता, गांधीनगर गांव के सैकड़ों लोगों ने लालकुआं कोतवाली में पहुंचकर धरना दिया। हालांकि कोतवाल द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण महिलाएं शांत हुई।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/26/acid-on-the-face-of-the-teacher-and-threatening-to-kill-her-son-if-she-does-not-have-a-relationship/


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के गांधीनगर गांव में एक ग्रामीण की पत्नी के मायके जाने के दौरान पति अपने घर रिश्ते की भांजी को ले आया। फिर जैसे ही उसकी पत्नी वापस लौटी तो घर पर पति के साथ भांजी को देख आग बबूला हो गई। घर में पति पत्नी के बीच झगड़ा तेज हुआ तो पूरे गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए और कथित भांजी का भारी विरोध करते हुए उक्त व्यक्ति एवं उसकी कथित भांजी के रिश्ते पर गंभीर सवाल उठाते हुए गांव में अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने का आरोप लगाने लगे। मौके पर पुलिस बल के पहुँचने एवं ग्रामीणों के दबाव में कोतवाली पुलिस उक्त ब्यक्ति एवं उसकी कथित भांजी को कोतवाली ले आई। जिनके पीछे पीछे 100 से अधिक महिलाएं एवं पुरुष रात्रि 9:15 बजे कोतवाली में पहुंच गए, और उन्होंने कोतवाली में बैठकर धरना शुरू कर दिया। लगभग 1 घंटे तक चले धरने के दौरान गांधीनगर क्षेत्र की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उक्त कथित भांजी अपने पति को छोड़कर आई है तथा इस घर को बर्बाद करने की नियत रखती है और यह व्यक्ति भी गलत कार्यो में लिप्त है। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 1 घंटे बाद कोतवाल संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गई। इस दौरान मातृशक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों के खिलाफ पुलिस ने रात्रि में कार्रवाई नहीं की तो प्रातः पुनः बिंदुखत्ता क्षेत्र की महिलाएं कोतवाली में आकर धरना प्रदर्शन करेंगे।   

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति का शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान किया जा रहा है। जबकि उसकी कथित भांजी के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More