पंतनगर। अब भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ रही है और वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ऐसा ही कुछ आज जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रविवार से चल रहें वन यूके एयर एनसीसी पंतनगर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में देखने को मिला है। जहां कैम्प कमांडेंट ग्रुप कैप्टन विवेक रावत के निर्देशन में कई विद्यालयों और महाविद्यालयों के 461 कैडेटो के साथ ही 186 महिला कैडेटो के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभाग में देखने को मिला।
प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण के दौरान वायुसेना मुख्यालय दिल्ली में एयरोस्पेस सुरक्षा निदेशालय के वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने कैडेटों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कहा कि एसएसबी साक्षात्कार में सफलता के लिए उम्मीदवार को अपने भीतर सकारात्मक दृष्टिकोण और नेतृत्व के गुण विकसित करने चाहिए। साथ ही सैन्य अधिकारी बनने के लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहद जरूरी है। कैंप कमांडेंट ग्रुप कैप्टन विवेक रावत ने बताया कि शिविर में एयर विंग कैडेट, एयरो मॉडलिंग, माइक्रोलाईट फ़्लाइंग, टेंट पीचिंग, फायरिंग और ड्रोन फ़्लाइंग सहित कई सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]