महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में देवर ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों से रुपये लेकर रची थी साजिश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। सरस मेला गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में देवर ही मास्टरमाइंड निकला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी देवर ने अपने दोस्तों से रुपये लेकर साजिश रची थी। वह भाभी को जान-बूझकर किच्छा बाईपास से ले गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी देवर की शुरुआत से ही गतिविधियां संदिग्ध रहीं। पहले तो वह महिला के कोतवाली पहुंचने के बाद फरार हो गया था। फिर खुद ही कोतवाली पहुंचकर बयान देने लगा। जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारी हकीकत उगल दी। आरोपी देवर ने बताया कि उसने अपने दोस्तों से रुपये लेकर साजिश रची थी।भाई के मेले में जाने से मना करने का उसने फायदा उठाया और भाभी को बिना घर पर बताए अपने साथ ले गया था। इधर, अन्य आरोपी पहले से ही मेले में मौजूद थे।भाभी जहां जा रही थी, आरोपी भी उसी के पीछे चल रहे थे। लेकिन भाभी इस बात से अंजान थी कि जिस पर भरोसा करके वह मेले में आई है, वही देवर उसके दुष्कर्म की साजिश रच चुका है। जब भाभी घर वापस लौट रही थी, तभी आरोपी देवर उसे शॉर्टकट का बहाना बनाकर किच्छा बाईपास से ले गया। तमंचे के बल पर आरोपियों ने सुनसान स्थल पर ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और देवर निगरानी करता रहा।
 
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में देवर को हिरासत में लेकर उसकी सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं, जो संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। वहीं पुलिस गांधी पार्क से लेकर ठंडी रोड और किच्छा बाईपास तक के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news gang rape of a woman he had hatched the conspiracy by taking money from his friends In the case of gang rape of a woman rudrapur news the brother-in-law got the gang rape done by taking money from his friends the brother-in-law turned out to be the mastermind udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज देवर ही निकला मास्टरमाइंड दोस्तों से रुपये लेकर देवर ने करवाया सामूहिक दुष्कर्म महिला से सामूहिक दुष्कर्म रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More