युवती की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले को एसएसपी देहरादून ने गंभीरता से लेते हुए चौकीप्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  

एसएसपी  अजय सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी को पूरे मामले की प्राथमिक जांच सौंपी गई थी। सीओ सिटी की रिपोर्ट में पाया गया कि मृतिका द्वारा 31जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में दी गई शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस की ढील के कारण आरोपी ने सोमवार को युवती की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

परिजनों के अनुसार मृतिका गुंजन और आरोपी आकाश तीन साल से परिचित थे। गुंजन मच्छी बाजार में कपड़ों की दुकान में काम करती थी, जबकि आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता था।दोनों की दोस्ती के बारे में पता चलने के बादआरोपी ने गुंजन का फोन ले लिया और बातचीत रोक दी। आरोपी शादीशुदा था और लगातार युवती को परेशान कर रहा था, काम पर पीछा कर रहा था। गुंजन ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

घटना से तीन दिन पहले आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा, जिसके बाद फिर से युवती ने खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से संपर्क नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश पहले चोरी के मामले में जेल भी जा चुका था और कुछ महीने पहले उसे दुकान से हटा दिया गया था।बाद में उसी बाजार की दूसरी दुकान में काम करने लगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। प्रथम दृष्टया जांच में चौकी स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने उप निरीक्षक प्रद्युमन नेगी और चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

आरोपी (27 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई बातें स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती के बीच घर और निजी विवाद था। युवती द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद आरोपी आवेश में था और इसी कारण उसने मच्छी बाजार में दिनदहाड़े हत्या की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news In the case of the young woman's daylight murder Police outpost in-charge suspended with immediate effect SSP's action the SSP has suspended the police outpost in-charge with immediate effect uttarakhand news Young woman murdered in broad daylight in Machhi Bazaar उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी की कार्यवाही क्राइम न्यूज चौकी प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित देहरादून न्यूज मच्छी बाजार में युवती की दिनदहाड़े हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More