नीट एवं नेट पेपर लीक मामले में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नीट एवं नेट पेपर लीक मामले को लेकर महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला फूंकते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
 
इस दौरान एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि की नीट व नेट पेपर लीक मोदी सरकार की एक बड़ी असफलता है। नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक का मामला भी सामने आया है। परन्तु अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नही की है, इससे स्पष्ट है कि यह पूरा मामला केन्द्र सरकार के इशारे पर हुआ है। जिसे कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी। जिला महामंत्री मलय बिष्ट और युवा नेता योगेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रमुख पेपर लीक होने से गरीब और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ केन्द्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री को तुरंत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
 
पुतला दहन करने वालों में महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, मीमांसा आर्य, कमला सनवाल, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया, हेमन्त जोशी, गिरीश पांडे, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन बगड़वाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, सुशील डुंगरकोटी, नितिन भट्ट, गणेश टम्टा, चंदन भाकुनी, शाद अली, आशीष कुढाई, बृजेश कुमार, आशीष बिष्ट, एडवोकेट दानिश, आसिफ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Burning the effigy of the Central Government congress news demanded the resignation of the Education Minister Haldwani news In the case of NEET and NET paper leak Metropolitan Congress Metropolitan Congress burnt the effigy of the Central Government and demanded the resignation of the Education Minister uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More