शिक्षा निदेशालय कार्यालय में हंगामे एवं मारपीट मामले मे पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय में हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना रायपुर पुलिस ने जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली, लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

रायपुर थानाप्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ करने के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। घटना 21 फरवरी को रायपुर क्षेत्र के ननूरखेडा स्थित निदेशालय कार्यालय में हुई। 

जानकारी के मुताबिक, उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ एक विद्यालय का नाम भूमि दानदाताओं के नाम पर रखे जाने के विषय में चर्चा करने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया और कुछ लोगों ने कार्यालय में रखी कुर्सियां व अन्य सामान फेंकते हुए तोड़फोड़ की। घटना में मौजूद कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

मामले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल की शिकायत पर विधायक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला की ओर से भी निदेशालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ भी अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news In the case of ruckus and assault in the Directorate of Education office the police arrested four accused including a history-sheeter and sent them to jail uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर सहित चार आरोपियों को भेजा जेल शिक्षा निदेशालय कार्यालय में हंगामे एवं मारपीट मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More