युवक की आत्महत्या मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए खैरना चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहे और कोई इसे प्रभावित न कर सके।

घटनाक्रम 28 अप्रैल का है, जब बालम सिंह बिष्ट खैरना क्षेत्र में नदी और पहाड़ियों के दृश्य अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। इसी दौरान उनकी वहां तैनात पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस ने बालम पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनका मेडिकल कराया और पुलिस एक्ट में चालान काटकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

परिजनों के अनुसार, घर जाते समय बालम ने फोन पर अपनी बहन मुन्नी जलाल को जो बताया वह चौंकाने वाला था। बालम ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनकेसाथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। उनका मोबाइल सिम कार्ड तोड़ दिया गया। उनसे 5,000 रुपये की लूट की गई। इन्हीं आरोपों और मानसिक तनाव के चलते बालम ने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ गटक लिया।अस्पताल लेजाते समय उनकी मृत्यु हो गई। मरने से पहले बालम ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए कहा, “मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस की प्रताड़ना ने उसे जान देने पर मजबूर किया है।”

इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी रोष है। जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य और संजय बोहरा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मामले में निष्पक्ष जांच के लिए दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

एसएसपी के आदेश पर अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और बहन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है। विभाग की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यदि जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी, दोनों स्तरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken by the Senior Superintendent of Police crime news five policemen including the outpost in-charge on the line In the case of suicide of a youth nainital news the Senior Superintendent of Police put the outpost in-charge and five other policemen on the line uttarakhand news Youth's suicide case उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर नैनीताल न्यूज युवक की आत्महत्या मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More