हल्द्वानी।उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे उत्सव पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
ललित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारी चार गुना तक बढ़ गई है, जबकि भ्रष्टाचार आठ गुना तक बढ़ने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा कार्यकाल विवादों और घोटालों में उलझा रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेपर लीक के मामले, सरकारी भ्रष्टाचार, वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें, अंकिता हत्याकांड, महिला उत्पीड़न और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आते रहे, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही।
जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि अब सरकार अपनी इन्हीं विफलताओं को छिपाने के लिए बड़े-बड़े आयोजन, सरकारी ताम झाम और चकाचौंध का सहारा ले रही है, ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाया जा सके। कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के दावों और जमीनी हकीकत केबीच का अंतर समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]