बालिका वर्ग में सिंथिया व शिवालिक स्कूल तो बालक वर्ग में आर्यमान बिक्रम बिरला तथा बीरशिबा ने सिंथिया 7 ए साईड ट्राफी को किया अपने नाम

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी तथा सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल कप 2025-26 प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का आज भव्य समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन में 47 बालक व 15 बालिका टीमों ने अपनी प्रतिभागिता करते हुए स्वस्थ टीम व खेल भावना का प्रदर्शन किया। 
 
सिंथिया व शिवालिक स्कूल ने बालिका वर्ग में तथा आर्यमान बिक्रम बिरला तथा बीरशिबा ने बालक वर्ग में सिंथिया 7 ए साईड ट्राफी को अपने नाम कर लिया। बालिका जूनियर में आर्यमान बिक्रम बिरला, बालक जूनियर में शिवालिक, बालिका सीनियर में आर्यमान बिक्रम बिरला तथा बालक सीनियर में व्हाइटहॉल स्कूल की टीमें रनर अप रही। बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में शिवालिक स्कूल का मुकाबला डॉनबोस्को स्कूल से हुआ जिसमें शिवालिक की अनायशा ने 2 गोल कर फुटबाल के तीसरे संस्करण की सिंथिया 7 ए साईड ट्राफी को अपनी टीम के नाम करने में सफलता प्राप्त की। डॉनबोस्को स्कूल की किरण ने 1 गोल करने में सफलता प्राप्त की, तो बालक जूनियर वर्ग में शिवालिक तथा आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला और दोनों टीमें खेल समाप्त होने तक बराबरी पर रही पेनल्टी सूट के माध्यम से बिरला ने 2 के मुकाबले 3 गोल दाग करके टॉफी अपने नाम कर ली। सीनियर  बालक वर्ग में बीरशिबा स्कूल के रिषभ महरा तथा शौर्य वर्फाल ने 1-1 गोल करके अपनी टीम के नाम ट्रोफी करने में सफलता हासिल की। बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में  सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम का मुकाबला आर्यमान विक्रम बिरला की टीम से हुआ जिसमें सिंथिया की टीम ने प्रारम्भ से ही खेल पर पकड़ बनाये रखी और निकिता पाण्डेय तथा योगिता गोस्वामी ने 1-1 गोल करके विजेता की सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका फुटबाल कप 2025 की ट्रोफी को अपने नाम कर लिया।
 
मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय धावक तथा पूर्व उप खेल निदेशक सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने खिलाडियों से अनुशासन को खेल के माध्यम से जीने का आह्वान किया तथा सही दिशा में और उचित मार्गदर्शन के साथ मेहनत करके किसी भी स्तर तक पहुच कर खेलों में देश का गौरव बढ़ने की अपील की। उन्होंने सिंथिया परिवार द्वारा स्कूली छात्रों को खेलों से जोड़ने की सतत यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देकर और उसके लिए उचित मार्गदर्शन करके स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। मुक्केबाजी के अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक व पूर्व जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र भट्ट, बोलीबाल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्याम भट्ट ने भी इस अवसर पर खिलाडियों की प्रसंशा करते हुए अनुशासन के साथ नियमित मेहनत करते हुए खेलों को केरियर बनाने की प्रबल संभावना को समझने की अपील की। समापन समारोह का संचालन अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी ने किया। इस अवसर पर खेल आयोजको खेल स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया।   
 
प्रतियोगिता के सफल सञ्चालन में आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पन्त ने मैच रेफरी की प्रभावी भूमिका निभायी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया, खेल स्वयंसेवक उज्जवल ततरारी, योगेश शर्मा, मोहित सिंह, पार्थ जोशी, रजत सिंह, अंश बनकोटी, धर्मेन्द्र बिष्ट ने विशेष सहयोग प्रदान किया। खेल प्रशिक्षक धैर्य प्रकाश, शिवानी सक्सेना, केतन भंडारी, अर्पित कांडपाल, चन्द्रिका जोशी, अनिल चिलवाल, रंजना बोरा, रवि कन्याल, के के यादव, दिनेश नाथ गोस्वामी, के एस खाती, प्रियांशु, मीना साही, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश थापा, मोहित नौटियाल, आनंद बिष्ट, त्रिभुवन नितवाल, डीकर सिंह, दीपक अधिकारी, चेतना भट्ट, सूरज, भुवनेश वर्मा, अनीता बिष्ट, सुदर्शन कुमार, राजेश बिष्ट, संजय, भानु बिष्ट, पान सिंह, मानवेन्द्र सिंह, उदित बिष्ट, अजय बोरा, हर्ष बोरा, रूद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाडी उपस्थित रहे।  
 
 
सम्पूर्ण प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जूनियर बालिका वर्ग में ‘सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर’ का पुरस्कार शिवालिक स्कूल की मनस्वी गिरी तथा अनायशा बिष्ट को ‘बेस्ट स्ट्राईकर’ एवं डॉनबोस्को की किरण शर्मा को उभरता हुआ खिलाडी का पुरस्कार दिया गया। बालक जूनियर वर्ग में शिवालिक के नमन चुफाल को ‘राईजिंग प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ तथा पार्थ सिंह चौहान को ‘सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर’ तथा आर्यमान बिक्रम बिरला के नैतिक जोशी को ‘बेस्ट स्ट्राईकर’ का पुरस्कार दिया गया। सीनियर बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल से खुशी सनवाल को राईजिंग प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ अक्षिता पाठक को ‘बेस्ट स्ट्राईकर’, कृतिका पन्त को ‘सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर’, बालक वर्ग में व्हाइटहॉल के विवेक पन्त को राईजिंग प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट’, नैतिक रौतेला को ‘सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर’ तथा बीरशिबा के रिषभ महरा को‘बेस्ट स्ट्राईकर’  का पुरस्कार दिया गया। 
 
आज खेले गए फायनल मैच के समापन के दौरान प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि फुटबाल मैदान पर पहुचकर खिलाडियों का उत्साह वर्धन करना तथा पढाई के साथ खेल को भी स्कूल-कालेज में महत्वपूर्ण स्थान देने के लक्ष्य को लेकर तथा खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा खिलाडियों तक पहुचाने के उद्देश्य से ही यह आयोजन किया गया था। उन्होंने सिंथिया परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिता के आगामी संस्करणों का और व्यापक रूप देने का संकल्प भी बताया।
 
इस दौरान प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, निदेशक रश्मि रौतेला, सेंट लारेंस की प्रधानाचार्य अनीता जोशी, चेयरमैन अनिल जोशी, प्रबंधक सुनील जोशी, स्कालर अकादमिक होम के प्रबंधक कंचन कुमार भट्ट, सागर किड्स केयर के प्रबंधक प्रशांत पन्त, अधिवक्ता श्याम सुन्दर बेलवाल, डॉ अतुल राजपाल, अमित राजपाल, होली ट्रिनिटी के अजय चौधरी, निदेशक ओमपाल रौतेला, सुरेश पाल रौतेला, हेरिटेज के निदेशक श्यामल दास, प्रधानाचार्या तूलिका रस्तोगी, स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर कात्यायन रौतेला, अनिका वर्मा, सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, भुवन चन्द्र पन्त, पुष्कर राजपूत, समयराज, गोबिंद सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में खिलाडी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and in the boys' category Aryaman Vikram Birla and Beersheba Cynthia 7-A-Side Football Cup 2025-26 Cynthia and Shivalik School Cynthia International School Haldwani Haldwani news Harkpur In the girls' category Queera Lamachaur uttarakhand news won the Cynthia 7-A-Side Trophy उत्तराखण्ड न्यूज सिंथिया 7 ए साईड फुटबाल कप 2025-26 सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More