रुड़की। मंगलौर में जहां लोग ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे, वहीं एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई।आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद स्वयं कोतवाली पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयंही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी और उसे शक था कि साहिल ने उसे डूबाकर मारा है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]