ऑनलाइन निवेश के नाम पर देहरादून निवासी व्यक्ति से 1.15 करोड़ रुपये की सायबर ठगी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। देहरादून के डालनवाला निवासी व्यक्ति ने साइबर ठगों के झांसे में आकर 1.15 करोड़ रुपये लुटा दिए।

साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाने के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में सौरभ कुमार अग्रवाल निवासी चंदर रोड, डालनवाला की शिकायत पर केस दर्ज किया। बीते सात जुलाई को एक महिला ने ऑनलाइन संपर्क कर खुद को फर्नीचर व निवेश के क्षेत्र में काम करने वाली बताया। उसने सौरभ को ‘पीयूप्राइम’ नामक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोलने को कहा। प्लेटफॉर्म पर एक लाख जमा करने पर 19,000 रुपए का मुनाफा दिखाया और 19,975 रुपए की निकासी ‘गोल्डन लेग’ नामक अकाउंट से हुई। ठगों ने बड़े निवेश का लालच दिया। झांसे में आकर सौरभ ने 1.15 करोड रुपये जमा किए। इसके बाद रकम निकाल नहीं पाए। तब समझ आया कि साइबर ठगों के गैंग में फंसे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 1.15 करोड़ रुपये की सायबर ठगी cyber-cheated of Rs 1.15 crore dehradun news Dehradun resident Dehradun resident cyber-cheated of Rs 1.15 crore in the name of online investment online investment uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑनलाइन निवेश देहरादून निवासी व्यक्ति देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More