हल्द्वानी। बसंत पंचमी के शुभ अवसर में हल्द्वानी शहर में बाराही टावर, हीरानगर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संस्थान “अंकुरम” की शुरुआत की गयी। संस्थान का उद्घाटन मेयर हल्द्वानी काठगोदाम गजराज बिष्ट, पार्षद हीरानगर शैलेन्द्र दानू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट जी ने किया।
बताते चलें कि यह संस्थान सामान्य बच्चों के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विशेष देखरेख, पढ़ाई और उनकी समस्याओं के निदान का कार्य करता है। जिन बच्चों को मानसिक दिव्यांग, अधिक संवेदनशील, लिखने और पढ़ने में कमजोर, बोलने में परेशानी की शिकायत आदि मानसिक ओर शारीरिक रूप से आंशिक सक्षम बच्चों की शिक्षा का कार्य विशेषज्ञों की निगरानी और देख रख में किया जाता है। अंकुरम की निदेशक मृणालिनी त्रिपाठी एवं मिलन ने बताया कि आजकल इस तरह की समस्याओं को अभिभावक नहीं समझ पाते हैं और बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंकुरम छोटे बच्चों की सारी समस्याओं के समाधान का कार्य करता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]