सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन’ में मुख्यमंत्री ने युवाओं को यातायात नियमों के पालन व पर्यावरण रक्षा की दिलाई शपथ 

ख़बर शेयर करें -
  
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड समेत देशभर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय चुनौतियों के मद्देनज़र राजधानी देहरादून में मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन’ का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 किलोमीटर की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
 
मैराथन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। फ्लैग ऑफ से पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं और प्रतिभागियों को यातायातनियमों के पालन तथा पर्यावरण की रक्षा के प्रति शपथ भी दिलाई।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सड़कदुर्घटनाएं और जलवायु परिवर्तन दोनों ही गंभीर चुनौतियां बन चुकी हैं। अधिकतर सड़क हादसे ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं, जिन्हें सख्ती और जागरूकता से रोका जा सकता है। राज्य सरकार ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज का प्रभाव पूरी दुनिया झेल रही है, ऐसे में केवल सरकारों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही हर नागरिक का कर्तव्य हैं और सरकार इन दोनों क्षेत्रों में निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Road Safety and Green Earth Marathon' dedicated to road safety and environmental protection 'रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन' Chief Minister Dhami flagged off the 'Road Safety and Green Earth Marathon' dehradun news In the 'Road Safety and Green Earth Marathon' dedicated to road safety and environmental protection the Chief Minister administered the oath to the youth to follow traffic rules and protect the environment uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने युवाओं को यातायात नियमों के पालन व पर्यावरण रक्षा की दिलाई शपथ सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More