फार्म हॉउस के खंडहर पड़े घर में ब्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रामपुर रोड स्थित एक फार्म हॉउस के खंडहर पड़े घर में ब्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव के पास से कुछ पैसे, मोबाइल और गमछा मिला है। मृतक की पहचान रम्पुरा वार्ड-22 निवासी मलखान (45)पुत्र भीमसेन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

प्रीत विहार फाजलपुर महरौला से सटा हुआ एक फार्म हाउस है। इसका स्वामी विदेश में रहता है और फार्म की देखरेख मैनेजर हाकिम अली करता है। वहीं मजदूरों का परिवार भी फार्म हाउस के पास रहता है। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में काम करने वाले एक मजदूर की पत्नी सुनीता अपनी बकरी बांधने के लिए खंडहर के पास झाड़ियों में गई थी। खंडहर के पास से सुनीता को मोबाइल की घंटी बजते हुए सुनाई दी। जब वह वहां पहुंची तो एक अधेड़ व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी सूचना महिला ने अपने पति को दी। मजदूर ने मैनेजर हाकिम अली को मामले की जानकारी दी। मैनेजर की सूचना पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई केसी आर्या, एसएसआई अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। शव के पास से मोबाइल फोन, गमछा और अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इधर, सोशल मीडिया पर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मृतक की बेटी का फोटो दिखाई देने के बाद किसी ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। इससे मृतक की पहचान मूल निवासी कैथल चंदौसी उत्तरप्रदेश का थाै। परिजनों के मुताबिक लखनऊ में काम करता था और बुधवार को ही रुद्रपुर अपनी बेटी से मिलने आया था। सीओ सिटी ने बताया कि सिर और मुंह पर ईंट और पत्थर से वार कर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक मलखान के परिवार का फोन आया था। तुरंत पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर परिवार को ढांढ़स दिया और चौकी इंचार्ज से पंचनामा की प्रक्रिया करने को कहा।
ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अधेड़ व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टीमें मैन्युअल और सर्विलांस के जरिए हत्याकांड की जांच में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A man was murdered in a dilapidated farmhouse Body sent for post-mortem crime news Dilapidated farmhouse his head crushed with a stone. Police have taken the body into custody and sent it for post-mortem examination Man murdered with a stone murder news rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंहनगर न्यूज क्राइम न्यूज फार्म हॉउस का खंडहर पड़ा घर ब्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या मर्डर न्यूज रुद्रपुर न्यूज शव भेजा पोस्टमार्टम को

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More