दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार,  दो बदमाश मुठभेड़ में घायल   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा और काशीपुर क्षेत्रों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ों में दो बदमाश घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में अलीम हत्याकांड के दो आरोपियों साजिद खान (46) और गुलनवाज (22) ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खाली खोके बरामद हुए। घायल आरोपियों का इलाज किच्छा सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले 23 अगस्त को भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

वहीं काशीपुर के कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ जबकि दूसरा तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काव्य शर्मा (ढकिया) और राघव मिश्रा उर्फ निखिल (सुभाष नगर) के रूप में हुई है। काव्य शर्मा पर पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पुलिस के अनुसार काव्य शर्मा का परिवार पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त है। उसका भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका है। काव्य शर्मा भी पहले हत्या के प्रयास में नामजद है, जबकि उसका मामा भी हत्या के प्रयास में जेल में है। पुलिस ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: four miscreants arrested Police arrested four miscreants in two separate encounters two miscreants injured two miscreants injured in the encounter two separate encounters udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज चार बदमाश गिरफ्तार दो अलग-अलग मुठभेड़ दो बदमाश घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More