बकरीद त्योहार के मद्देनजर एसएसपी ने ज़िले के क्षेत्राधिकारियों को दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के थानाध्यक्षों के साथ सभा करते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को  दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/20/ex-serviceman-dies-under-suspicious-circumstances-in-haldwani-hotel/

एसएसपी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बकरीद त्यौहार को घर में ही मनाने व सामूहिक रूप से नमाज अदा ना किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए जिससे संक्रमण की चेन तोड़ा जा सके एवं पुलिस द्वारा सरकारी वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु जागरूक किया जाए जिससे किसी भी स्थान पर भीड़ इत्यादि एकत्रित न हो सके। उन्होंने क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया कि बकरीद पर्व के दृष्टिगत छोटी से छोटी सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नमाज अदा किए जाने एवं कुर्बानी को लेकर विवाद उत्पन्न ना हो पाए इस हेतु पूर्व में ही सावधानी बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

एसएसपी ने जनपद के अपराधी गुंडा, सांप्रदायिक तत्वों एवं अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखने और नमाज से पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास आपत्तिजनक बैनर, पोस्टर, वस्तुएं इत्यादि समय से हटवाने के भी निर्देश अधीनस्थों को दिए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन एवं वीडियो कैमरा के माध्यम से वीडियोग्राफी, जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंगानिरोधी उपकरणों के साथ रिजर्व पुलिस बल की तैयारी एवं गोवंश जैसी घटनाओं एवं गोवंश के अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने के लिए आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

एसएसपी ने कहा कि पशुओं की कुर्बानी खुले स्थानों में ना कराकर निर्धारित स्थानों (स्लाटर हाउस) पर ही कराई जाने एवं प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी के अफवाहों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, यूट्यूब) इत्यादि के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर लगातार नजर रखने के साथ ही इस प्रकार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

इस दौरान अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल देवेन्द्र पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल संदीप नेगी,  क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी, निरीक्षक एलआईयू नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल अशोक कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल विजय मेहता,आशुलिपिक एसएसपी नैनीताल चंद्रशेखर भट्ट, वाचक एसएसपी नैनीताल दान सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More