प्रधानमंत्री के हल्द्वानी आगमन के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी पहुंच किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल एम.बी इन्टर कालेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट, शहरी विकास एवं संस्कृति कार्यमंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच,बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे मे मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही पार्किंग स्थल के बारे मे भी बताया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना सम्भव हो सके उतने नजदीक पार्किग स्थल चयनित किये जांए ताकि कार्यकताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने मे परेशानियों का सामना ना करना पडे। उन्होने कहा कि प्रत्येक पार्किग स्थल व पार्किग स्थल रूट पर वालिंटियर लगाये जायेंगे ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

इस दौरान धामी ने कहा कि 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी मे कुमाऊ की करोडो रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेललाइन सर्वे हेतु 29 करोड की धनराशि भारत सरकार से जारी हो चुकी है। जमरानी बांध की सैद्वान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  


निरीक्षण दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिह बिष्ट, रामसिह कैडा, राजकुमार ठुकराल, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भटट, संगठन मंत्री अजय कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, अजय राजौर, हेमन्त द्विवेदी, प्रकाश हर्बोला, चन्दन बिष्ट, प्रताप बोरा, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, सुरेश तिवारी, गोपाल रावत, निश्चल पाण्डे, दीपक मेहरा सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, एमडी कुमायू मण्डल विकास निगम नरेन्द्र भण्डारी, एसपी सिटी हरबंश सिह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य अभियन्ता लोनिवि दीपक रावत, मुख्य अभियन्ता विद्युत अनिल गर्ब्याल,अधीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अर्थसंख्याधिकारी ललित मोहन जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More