सुप्रीम निर्णय के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ कार्यवाही शुरू   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता – डॉ मंजूनाथ टीसी

हल्द्वानी। व्यवस्था दुरुस्त रहे इसलिए कप्तान की कप्तानी पूर्व से ही दुरुस्त हो गईं है। पूर्वांनुभव को देखते हुए कप्तान डॉ मंजूनाथ ने तैयारी करते हुए निर्णय लिया है कि शहर की शांति को किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दिया जायेगा। सोमवार (कल) दो दिसंबर रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

इसी क्रम में आज एक दिसंबर को एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाकर 121 उपद्रवी लोगों के विरुद्ध 126/135 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही, तथा 21 लोगों को जिसमें से अधिकांश द्वारा बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में भी थाने में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। इनके द्वारा वर्तमान में भी लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने का प्रयत्न करने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत चिन्हीकरण कर धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नैनीताल पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक 03, पुलिस उपाधीक्षक 04, निरीक्षक 08, उप निरीक्षक 28, हेड कांस्टेबल 80, पीएसी 02 कंपनी व 01 सेक्शन इसके अतिरिक्त फायर टेंडर, टियर गैस यूनिट, बज्र वाहन आदि सहित अन्य फोर्स तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त पूरा क्षेत्र 7 ड्रोन कैमरे की निगरानी में रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In view of the Supreme Court's decision in view of the Supreme Court's decision in the railway land encroachment case Nainital Police started proceedings with tight security arrangements Railway Land Encroachment Case uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ कार्यवाही शुरू रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मद्देनजर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More