इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून ने सौन्दर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत एयरपोर्ट जोलीग्रान्ट से दिलाराम चौक तक निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट चौक, हिमालयन चौक, भानियावाला रोड, भानियावाला चौक, लच्छीवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, रिस्पना चौक, रिस्पना से दया प्लाजा, फ्वारा चौक, लक्ष्मी रोड चौक, आराघर, ईसी रोड, द्वारिका स्टोर चौक, सर्वे चौक, क्रास रोड मॉल चौक, दिलाराम चौक तक निरीक्षण करते हुए कार्यों को जायजा लिया। जौलीग्रान्ट से लच्छीवाला तक निरीक्षण के दौरान एमडीडीए के अधिकारियों को फसाड एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों तथा उद्यानीकरण के कार्यों को श्रमिकों की संख्या बढाते हुए रात दिन कार्य कर यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला को शेष अन्य कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय डोईवाला को उक्त स्थलों पर प्रतिदिन सफाई कार्य करवाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि दुकानों का सामान सड़क पर न लगाया जाए इसके लिए व्यापारियो से बात करें। सड़क पर पड़ने वाले पेड़ों में सौन्दर्यीकरण कार्य के साथ ही फसाड एवं रंगरोगन कार्यों में एकरूपता रहे। विद्युत विभाग को विद्युत पोलो कि शिफ्टिंग-पेन्टिंग तथा झूलते तारों को हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर्रावाला से दिलाराम चौक तक निरीक्षण के दौरान एमडीडीए को फसाड एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा रिस्पना के समीप वर्टिकल गार्डन एवं रिस्पना पुल पर ट्यूलिप कार्यों को श्रमिकों की संख्या बढाते हुए अवशेष कार्य को दिन- रात की शिफ्ट में पूर्ण करवाने के निर्देश के साथ ही हर्रावाला से दिलाराम चौक एवं सम्पूर्ण रूटों पर सफाई व्यवस्था दुरस्थ रखने तथा पार्क की सफाई, स्ट्रीट लाईट ठीक रखने के निर्देश दिए। सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्यों स्थलों पर रहकर युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश के साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे एवं निर्माण साईटों से तत्काल मलबा हटा लिया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

निरीक्षण के दौरान सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़ सहित नगर निगम, एमडीडीए, राजस्व, विद्युत आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news District Magistrate Dehradun took stock of the beautification works In view of the preparations for the Investor Summit Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More