महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शाम छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज के ठेले और फूड वैन होंगे प्रतिबंधित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे। निगम प्रशासन इन पर रोक लगाने जा रहा है। इन ठेलों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से निगम यह कार्रवाई करने जा रहा है। शाम के समय सड़कों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।ऐसे मामलों में निगम अब तक चालान की कार्रवाई करता रहा है। इसके बाद भी नॉनवेज के ठेलों पर शराबियों के जमावड़े की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है। 

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा माले ने किया "समान नागरिक संहिता" पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

पूर्व में आयोजित की गई कार्यशालाओं में छात्राओं ने इन जगहों को असुरक्षित बताया था। अब निगम प्रबंधन इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। शाम छह बजे के बाद निगम क्षेत्र में नॉनवेज के ठेले और फूड वैन को लगाया जाना प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही ढाबों और रेस्टोरेंट में शराब परोसे जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास पर हुआ होली का आयोजन, विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों संग ढ़ोल गले में जमकर नाचे सीएम धामी

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने को छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला दारोगा ने लगाया अपने सहकर्मी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें khabarsachhai@gmail.com पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In view of the safety of women non-veg carts and food vans will be banned on the roads after 6 pm non-veg carts and food vans will be banned on the roads of Haldwani after 6 pm uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

महिला दारोगा ने लगाया अपने सहकर्मी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां पुलिस के एक सिपाही पर अपनी सहकर्मी महिला दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया है, और आरोपी सिपाही से बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास पर हुआ होली का आयोजन, विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों संग ढ़ोल गले में जमकर नाचे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   देहरादून। प्रदेशभर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी आज जमकर होली खोली गई। इस दौरान सीएम धामी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। ढोल गले में लटका सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के […]

Read More
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने रौंदा छह लोगों को, चार की हुई मौत दो घायल अस्पताल में भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   देहरादून। देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई दो घायल दून अस्पताल में भर्ती हैं। हिट एंड रन के इस […]

Read More