हाई कोर्ट ने 17 अक्टूबर तक सरकार को जांच की प्रगति रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुई घटना और कथित रूप से पांच सदस्यों के अपहरण के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की।

कोर्ट ने सीआईडी जांच की धीमी गति और अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली सुनवाई से पूर्व (17 अक्टूबर) तक अब तक की पूरी जांच की प्रगति रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

हालांकि आज की सुनवाई में राज्य सरकार और चार जांच अधिकारियों (आईओ) की मौजूदगी में यह बताया गया कि घटना के दिन चार एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच जारी है लेकिन हाईकोर्ट इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने सवाल उठाया कि इन एफआईआर की वर्तमान स्थिति क्या है और अब तक किन-किन आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई है यह स्पष्ट नहीं है।

पीड़ित पक्ष की ओर से यह भी कहा गया कि पूर्व में कोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी, जो अब तक पेश नहीं की गई। साथ ही अपहरण करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों ने यह भी मांग रखी कि मामले की जांच सीआईडी से हटाकर किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

सरकार की ओर से बताया गया कि अपहरण के मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है, जिस पर अतिरिक्त समय मांगा गया।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव से पहले कुछ सदस्यों के कथित अपहरण की खबरों पर कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि मामले की स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। लेकिन दो माह बाद भी कोई ठोस रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश नहीं की गई, जिससे हाईकोर्ट ने नाराज़गी जाहिर की है। अब अदालत ने सरकार को 17 अक्टूबर से पहले विस्तृत प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगली सुनवाई में मामले की स्थिति स्पष्ट की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17 अक्टूबर तक By October 17 High court news nainital news the government has been ordered to submit the progress report of the investigation to the court The High Court has ordered the government to submit the progress report of the investigation to the court by October 17 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज सरकार को जांच की प्रगति रिपोर्ट हाई कोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More