भूमिधरी के अधिकार को बागजाला में अनिश्चितकालीन धरना 84 वें दिन भी जारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। आज 84 वें दिन में भी अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मलिकाना अधिकार, राजस्व गांव बनाए जाने और निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने, सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने, बिजली, पानी के कनेक्शन दिए जाने सहित आठ मांगों को लेकर बदस्तूर जारी रहा। 
84 वें दिन के धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने राज्य गठन के 25 साल पर अपने सम्बोधन में कहा हमने जिस उत्तराखंड की संकल्पना यहां के निवासियों ने अपने संघर्ष एवं बलिदान के फलस्वरूप की थी। आज यहां की सरकारों ने उस पर एक यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड दो हिस्सों में बट गया एलीट उत्तराखंड और गरीब उत्तराखंड। एक वर्ग जो चमचमाती गाड़ियों आलीशान कोठियों की दुधिया रोशनी में इतरा रहा है तो दूसरी तरफ है हम लोग हैं जो जीवन भर की कमाई लगाकर बनाये गए अपने घर, गांव, जमीन को बचाने की जद्दोजहद में 84 दिन तक आंदोलरत हैं और कोई भी जिम्मेदार सरकार की तरफ से सुनने देखने को तैयार नहीं है। यह हमारे द्वारा चुनी गई सरकार पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है, कि जिन लोगों पर दायित्व था कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और यहाँ की जवानी का यही पर भरपूर उपयोग कर उत्तराखंड को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने का, उन्होंने ही यहां की नदियां खोद दी, जंगल तबाह किए और हद तो तब है जब लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है, नोटिस दिए जा रहे है। 
 
वक्ताओं ने सरकार पर पूजींपरस्त नीतियां बनाकर गरीब गुरबों मेहनतकशों को उनके घर जमीन से उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह शासन-प्रशासन हमारे वोट और हमारे नोट से चलता है। हमारा संविधान हमें अपने खाने कमाने रहने का अधिकार देता है और उसके लिए अपनी आवाज उठाने का भी अधिकार देता है। इसीलिए हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं, तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी सारी मांगों को पूर्णतया मान नहीं जायेगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demand for land ownership rights Haldwani news Indefinite protest for land ownership rights continues for the 84th day in Bagjala Indefinite protest for the 84th day in Bagjala continues removal of ban on ownership rights and construction works uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बागजाला में अनिश्चितकालीन धरना भूमिधरी के अधिकार की मांग मालिकाना हक और निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More