भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
मसूरी। यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी ड्यूटी पर आया था। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई।
 
जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया।
 
जांच में यह भी सामने आया है कि जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
 
मामले की जांच संबंधित विभागीय स्तर पर की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Indo-Tibetan Border Police jawan Indo-Tibetan Border Police jawan commits suicide by hanging himself jawan commits suicide by hanging Mussoorie news suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जवान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का जवान मसूरी न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More