महंगाई का झटका : फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है।घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से पूरे देश में लागू हो गई हैं। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों के अनुसार वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतें, कच्चे तेल की महंगाई और पश्चिम एशिया में जारी तनाव इसके प्रमुख कारण हैं।

प्रमुख शहरों में नए LPG रेट

दिल्ली – ₹942
मुंबई – ₹941.50
कोलकाता – ₹968
चेन्नई – ₹957.50
लखनऊ – ₹979.50
हैदराबाद – ₹994
बेंगलुरु – ₹915.50
जयपुर – ₹945.50
चंडीगढ़ – ₹951.50
नोएडा – ₹939.50
पटना – ₹1031.50

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई परिवार हर महीने एक सिलेंडर का उपयोग करता है तो उसे सालाना करीब 348 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में यह अतिरिक्त बोझ मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट को और प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं हाल के दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में भी इजाफा देखा गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Inflation shock: Domestic LPG cylinder prices hiked again LPG cylinder prices hiked National news एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि राष्ट्रीय खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More