देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल और ईंधन की खपत कम करने की अपील पर सूचना विभाग देहरादून ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “नो फ्यूल डे” की शुरुआत की है। इसके तहत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में एक दिन निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और साइकिल का इस्तेमाल कर कार्यालय पहुंच रहे हैं।
शनिवार(आज) सूचना विभाग में इस पहल का व्यापक असर देखने को मिला। विभाग के निदेशक से लेकर अन्य अधिकारी – कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए दफ्तर पहुंचे। इस पहल को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इस दौरान सूचना विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऊर्जा बचाने की अपील की गई है। इसी के तहत विभाग ने शनिवार को “नो फ्यूल डे” के रूप में निर्धारित किया है। कहा कि देश में ईंधन उत्पादन सीमित है और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भारत पर भी पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को ईंधन बचत की इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
वहीं अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल हरित क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न केवल ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]