देर रात इनोवा कार गिरी शारदा नहर में, तीन बच्चों सहित एक महिला और कार चालक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर

खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां देर रात खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव नहर से बाहर निकाल लिए हैं। मरने वालों में 3 बच्चों के अलावा एक महिला और कार चालक शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका द्रोपदी देवी लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी और बीते देर शाम चकरपुर अंजनिया निवासी अपने भाई मोहन चंद के घर से अपनी बेटी और भाई के दो बच्चो को लेकर लोहियाहेड स्थित अपने घर को शारदा नहर मार्ग से होकर कार के माध्यम से लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में नदी में गिरी हुई दिखी। मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस द्वारा बाहर निकाले जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

मृतकों का विवरण

मृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी।

ज्योति D/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड,खटीमा। (मृतका द्रोपदी की बेटी)

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मोहन सिंह धामी s/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा।(कार चालक)

दीपिका D/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष ,निवासी अंजनिया, चकरपुर, खटीमा।

सोनू उम्र 5वर्ष, पुत्र मोहन चंद, निवासी अंजनिया, चकरपुर,खटीमा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Innova car fell in Sharda canal late night US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More