इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक बने उमेश कुमार मलिक एवं वेद प्रकाश भट्ट को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बैच लगा किया अलंकृत 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दोनो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति का उपहार मिला है। उमेश कुमार मलिक एवं वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक नागरिक पुलिस से पुलिस उपाधीक्षक (Dy SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
 
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज एसएसपी नैनीताल द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया।
 
SSP नैनीताल ने लगाए ‘UPS’ बैच
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर आधिकारिक रूप से नए पद पर अलंकृत किया। इस दौरान एसएसपी नेअधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी नवीन उत्तरदायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अब तक के सेवाकाल के दौरान उनके अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की विशेष सराहना की।
 
✅अनुभव और सेवा का लंबा सफर
 
पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी।
 
👉उमेश कुमार मलिक: वर्ष 2002 में भर्ती होने के पश्चात उक्त अधिकारी ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, उद्यमसिंहनगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी, चंपावत और नैनीताल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2016 में  निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे, जो आज पुलिस उपाधीक्षक बने हैं।
 
👉 वेद प्रकाश भट्ट: वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती होने के बाद पीएसी (31 व 40 वाहिनी), एसडीआरएफ, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में दलनायक पद पर पदोन्नत हुए थे, जो आज पुलिस उपाधीक्षक बने हैं।
 
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। साथ ही पदोन्नत अधिकारियों ने अब तक के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।
 
इस विशेष कार्यक्रम के दौरान डॉ जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), मनोज कुमार कत्याल एसपी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, देवेंद्र राजपूत वाचक समेत शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani/Nainital News. Senior Superintendent of Police Nainital decorated Umesh Kumar Malik and Ved Prakash Bhatt Senior Superintendent of Police Nainital decorated Umesh Kumar Malik and Ved Prakash Bhatt uttarakhand news who were promoted from Inspector to Deputy Superintendent of Police with a badge इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक बने उमेश कुमार मलिक एवं वेद प्रकाश भट्ट उत्तराखण्ड न्यूज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल हल्द्वानी/नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More