32 लाख रूपये की स्मैक के साथ अर्न्तराज्यीय नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हलद्वानी। नर्व वर्ष के पहले ही दिन 32 लाख रूपये की स्मैक के साथ अर्न्तराज्यीय नशा तस्कर को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लालकुआ व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा नए साल को प्रभावी चैकिंग के दौरान अभियुक्त शेर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी धनेती खरकपुर ( पक्की कुईया ) पो सूदनपुर थाना – अलीगंज , जिला – बरेली , उ 0 प्र 0 को अर्द्धरात्रि में सुभाषनगर बैरियर लालकुआँ से 316 ग्राम अवैध स्मैक , एक मोटरसाइकिल नं० UP25AD7291 के साथ गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में बताया कि वह अधिक पैसा कमाने के लालच में नशे की अवैध तस्करी में लिप्त हो गया । अभियुक्त स्मैक हेतु प्रयुक्त पदार्थों कट पाउडर व पावर पाउडर को अलग – अलग मात्रा में सप्लायर राम सिंह मौर्या निवासी किनौना , थाना – अलीगंज , जिला बरेली उ 0 प्र 0 वर्तमान निवासी कस्बा आँवला , थाना ऑवला जिला बरेली से लेकर आता है और दोनो पाउडरो निश्चित अनुपात में मिलाकर तैयार मिश्रण में अलग से एक कैमिकल मिलाकर स्मैक तैयार करके बैचता है । हल्द्वानी व लालकुंआ के अवैध नशा कारोबारियों व युवाओं को 31 दिसम्बर सैलीब्रेशन व नव वर्ष के आगमन पर नशे की भारी डिमाण्ड के चलते वह उपरोक्तानुसार तैयार स्मैक पाउडर को जिले के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसाने तथा लालकुंआ तथा हल्द्वानी के स्मैक स्पलायरों व नशा कारोबारियों को बेचने के इरादे बीती रात 31 दिसम्बर 2021 को भी स्मैक बेचने हल्द्वानी आ रहा था। इससे पूर्व भी अभियुक्त कई बार सप्लायर राम सिंह मौर्या उपरोक्त से माल लाकर स्वयं स्मैक तैयार कर हल्द्वानी, लालकुंआ व उसके आस – पास के क्षेत्रों में ग्राहकों तथा स्पलायरों सूरज, पूजा व गुड्डू को पूर्व में भी बेचा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

 पुलिस द्वारा रात्रि में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना लालकुंआ पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 01/2022 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। शेर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम धनेती खरकपुर ( पक्की कुंईया ) पोस्ट सूदनपुर था अलीगंज बरेली उप्र उम्र 31 वर्ष बरामदगी का विवरण : अभियुक्त के कब्जे से 316 ग्राम अवैध स्मैक बरामद । इससे पहले पंजाब , हरियाणा व उप्र राज्य में नशे की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More