एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद व SOG की संयुक्त टीम द्वारा IPLसट्टेबाजी के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार (आज) तीनों अभियुक्तो को IPLमैच में सट्टा लगाते हुए एस मोड के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट, थाना मुखानी जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया। मौके से 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन एवं ₹51,100 नगद बरामद किए गए। तीनों अभियुक्तों के विरूद्व थाना मुखानी में FIR No.62/26 धारा-13G Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
 
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे तथा अब तक करीब ₹3 करोड 50 लाख तक का सट्टा खिलाया जा चुका है।
 
 
गिरफ्तार अभियुक्त-
 
1- रवि गुप्ता उर्फ झबरा पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 35 वर्ष।
2- रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता नि0 दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 22 वर्ष।
 3- मोहित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद नि0 नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी, उम्र 30 वर्ष।
 
बरामद माल-
 
1- 06 मोबाइल फोन,  
2- एक रजिस्टर, एक पेन  
3- ₹51,100 नगद बरामद
4- UP-25EL-4419 CRETA सीज
 
अपराधिक इतिहासः-
 
अभियुक्त रवि गुप्ता के विरूद्व निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं-
 
1. मु0अ0सं0-141/20 धारा-270 भादवि0 व 60/72 आबकारी अधि0, कोतवाली बनभूलपुरा  
2. मु0अ0सं0-184/20 धारा-188/269/270 भादवि0 व 13 G. ACT कोतवाली बनभूलपुरा  
3. मु0अ0सं0-437/20 धारा-8/20 एन0डी0पी0एस0 अधि0, कोतवाली बनभूलपुरा  
 
 
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उसे उत्साहवर्धन हेतु ₹2000 का नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।
 
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत SOG, हेड कां त्रिलोक रौतेला SOG, कांस्टेबल अशोक रावत SOG, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा SOG, कांस्टेबल भानु प्रताप ओली SOG, कांस्टेबल सुरेश देवडी, कांस्टेबल भगवती पाठक सम्मिलित रहे।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news IPL betting gang's game worth crores exposed IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब police action under Operation Prahar the police exposed the IPL betting gang's game worth crores Under “Operation Prahar Under the direction of SSP Manjunath TC uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी मंजुनाथ टीसी का निर्देशन ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति […]

Read More