विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पर एक बार फिर सुर्खियों में आया आईएसबीटी निर्माण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हल्द्वानी का प्रस्तावित आईएसबीटी का का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाद सरकार ने जवाब दिया कि आईएसबीटी का निर्माण अब उत्तराखंड मुक्त विवि के पास वन निगम की 10 हेक्टेयर भूमि पर कराया जाएगा। 

विधायक सुमित हृदयेश के सवाल के जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह जानकारी दी। विधायक ने प्रश्न काल के लिए सवाल लगाया था कि क्या हल्द्वानी में आईएसबीटी मंजूर किया गया है। इसके जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने जबाव दिया कि 2018 में हल्द्वानी आईएसबीटी के चल रही सभी प्रक्रियाओं को निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विवि के पास वन निगम की 10 हेक्टेयर भूमि पर आईएसबीटी निर्माण का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह मामला अभी नैनीताल हाईकोर्ट में चल रहा है। विधायक सुमित हृदयेश के एक अन्य सवाल के जबाव में खेल मंत्री रेख आर्या ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हल्द्वानी स्टेडियम में दुबारा खेल गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को स्टेडियम खेल विभाग को ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग को स्टेडियम मिल जाने के बाद खेल की गतिविधियां शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में 38 वें राट्रीय खेलों का आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Haldwani news ISBT construction once again came into the limelight ISBT news on the question by MLA Sumit Hridayesh during the question hour in the assembly Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

Read More