सड़क पर हूटर बजाकर दबदबा दिखाना महंगा पड़ गया युवको को, पुलिस ने गाड़ियां सीज कर युवको के खिलाफ की कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी।पुलिस से अभद्रता और सड़क पर हूटर बजाकर दबदबा दिखाने की कोशिश कुछ युवकों को महंगी पड़ गई। एसएसपी पी एन मीणा के निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी गाड़ियां सीज कीं और 10 युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) और UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और सड़क पर हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। दो वाहन मौके पर ही रोक लिए गए, जबकि एक थार वाहन तेज गति से फरार हो गया। बैलपड़ाव पुलिस ने पीछा कर उस वाहन को भी रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

पूछताछ के दौरान सामने आया कि तीनों लग्जरी गाड़ियों में सवार युवक सड़क पर हूटर बजाकर रौब झाड़ रहे थे और रोकने पर पुलिस से बदतमीजी पर उतर आए।सभी ने मिलकर पुलिस के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार किया और बाद में भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कालाढूंगी पुलिस ने समय रहते बैरिकेडिंग कर सभी वाहनों कोरोका और मौके पर ही तीनों गाड़ियों को सीज कर थाने में खड़ा किया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया और आरोपितों से माफी नामा भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि कानून का उल्लंघन, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, हूटर का दुरुपयोग और पुलिस से अभद्रता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की किसी भी हरकत पर और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi news police action against the youth police seized the vehicles police seized the vehicles and took action against the youth Showing off dominance by blowing horn on the road proved costly Showing off dominance by blowing horn on the road proved costly for the youth uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कालाढूंगी न्यूज पुलिस ने गाड़ियां की सीज युवको के खिलाफ पुलिस कार्यवाही सड़क पर हूटर बजाकर दबदबा दिखाना पड़ा महंगा

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More