प्रभु कृपा से सच्चे सद्गुरू का मिलना परम सौभाग्य- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
किच्छा। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ किच्छा में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा धर्म इतना सरल नहीं है जितना हमने उसे समझा है यह सबसे कठिन है परंतु असंभव नहीं है। यदि हम प्रभु स्मरण करते हुए प्रयास करें तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। मनुष्य महान है शांति का पुंज है सब कुछ कर सकता है लेकिन सोया है, भूला है, परेशान है उसके जागते ही सब कुछ जग जाएगा। संसार की हर वस्तु, पदार्थ, प्राणी नाशवान है इनका सदैव साथ नहीं रहता तथा परमात्मा का साथ कभी नहीं छूटता है। अतः हमें जगत की यथा सामर्थ्य सेवा करनी चाहिए तथा सेवा का अवसर मिलने पर स्वयं को सौभाग्यशाली समझना चाहिए। सेवा के आए उस अवसर को हाथ से न जाने देने पर स्वयं को परम सौभाग्यशाली समझना चाहिए। हमें जगत में जब भी संत, गुरु, परमात्मा, बुजुर्ग, माता-पिता व धर्म एवं संस्कृति की सेवा का अवसर मिले तो उसे प्रसन्न होकर करनी चाहिए, भार समझकर नहीं। क्योंकि भार समझकर की गई सेवा, सेवा की श्रेणी में नहीं आती है। यह मात्र सेवा का दिखावा हो सकता है सेवा नहीं। 
अपने दिव्य वचनों में उन्होंने कहा कि मैं नहीं कहता सारे संसार की सेवा करें या जितनी कोई और सेवा कर रहा हो उतनी सेवा करें, परंतु यह तो अवश्य कहूंगा कि जहां कर सके, जितनी कर सके, जब कर सके, जैसे भी कर सके, जितनों व जिनकी कर सकें सेवा अवश्य करें।अपने धारा प्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध व भाव विभोर कर दिया । सारा वातावरण “श्री गुरू महाराज”, “कामां के कन्हैया” व लाठी वाले भैय्या की जय जयकार से गूंज उठा। यहाँ पहुँचने से पूर्व श्री महाराज जी का हल्द्वानी के अनेक स्थानों पर, मोटाहल्दू, गिधपुरी व आसपास के अनेक गाँवों में बड़ी संख्या में भक्तों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने श्री महाराज जी को राखी बांधीं। कल व आज भी सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ व प्रवचन, भजन से भी सभी ने लाभ उठाया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: It is a great fortune to meet a true Sadguru by the grace of God - Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu Kichha news Religious News Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

कैंची धाम के स्थापना दिवस :  बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार (आज) तड़के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है, वहीं अभी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। चार दिवसीय शौर्य सम्मान समारोह एंव विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब  A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference, Udham Singh Nagar News, Gadinegi News, grand religious conference, Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj, 67th Shri Hari Prakatyotsav […]

Read More