देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी है। आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें।राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन विषय पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने कहा कि एआई तकनीक का वर्तमान समय में जिस प्रकार से तेजी से विकास हो रहा है, उसमें हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम मनुष्यता की भावना को सर्वोपरि रखे। संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि जब भी नई तकनीक आती है तो उसकी अपनी चुनौतियां होती है, साथ ही नए अवसर और नई संभावनाएं भी बनती हैं। आज जब सभी जगह एआई की होड़ सी लगी है तब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि एआई का किस सीमा तक उपयोग किया जाए। वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को समझना होगा कि विज्ञान सुविधा देता है, तो समस्याएं भी देता है। एआई के गलत उपयोग के कारण आज फेक न्यूज बढ़ गई हैं।
इस दौरान बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल, आकाश शर्मा आदि भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, सदस्य सुधाकरभट्ट, वैभव गोयल, राकेश डोभाल, अजय डबराल, दीपक शर्मा, प्रशांत रावत, ज्योति नेगी, शिवांगी, मनमोहन भट्ट, संजय सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऑनलाइन कॉज लिस्ट में मामला तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है। ऐसे में सुनवाई और महत्वपूर्ण आदेश की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में घर से बिना बताए नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें 👉 शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार […]