जगदीश हत्याकांड: एक आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत तो एक अन्य आरोपी को पुलिस ने लिया गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। जगदीश हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की हत्याकांड के अगले दिन ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नदी से रेत निकालकर घोड़ों से ढुलान करने वाले दोनों आरोपितों ने जगदीश की रेकी करने और गीता को खोजने में हत्यारोपितों का साथ दिया था।


एसएसपी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि पनुवाद्योखन निवासी जगदीश चंद्र हत्याकांड में घटना के दिन गीता के स्वजनों ने घोड़ों से ढुलान का कार्य करने वाले नंदन सिंह पुत्र कुंवर सिंह और नरेंद्र सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी नौगांव तहसील रानीखेत के साथ मिलकर जगदीश चंद्र की हत्या का षड्यंत्र रचा था। गीता के सौतेले भाई गोविंद सिंह के मित्र नंदन ने जगदीश के ग्राम बोली चापड़ में आने और गांव से निकलने की रेकी कर सूचना हत्यारोपितों को दी थी। गोविंद और गीता के सौतेले पिता जोगा सिंह ने एक सितंबर को जगदीश का अपहरण किया। गीता की तलाश में उसके पिता अल्मोड़ा नहीं आए थे। बल्कि मां भावना, भाई गोविंद और उनके साथ नंदन ओमनी वैन संख्या यूके 19 टीए 0389 में धारानौला आए। इस दौरान जोगा और नरेंद्र ने जगदीश को बंधक बनाकर सैलापाली पुल के पास रखा था। गीता के अल्मोड़ा नहीं मिलने पर उन्होंने जगदीश की हत्या कर दी। शव को ओमनी वैन के माध्यम से ठिकाने लगाने ले जाते समय गीता के स्वजन गोविंद, जोगा और भावना को पुलिस टीम ने रंगे हाथों पकड़कर शव बरामद किया था। गहन जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में नंदन और नरेंद्र के शामिल होने के सुराम मिले। नंदन सिंह की घटना के अगले दिन अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। इधर शुक्रवार को पुलिस ने नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घोड़ों का कार्य करने वाला नंदन सिंह गीता के सौतेले भाई गोविंद सिंह का मित्र था। इन्होंने दिल्ली में भी साथ कार्य किया था। दोस्ती निभाते-निभाते नंदन ने अपराध को अंजाम देे दिया। हत्याकांड के अगले दिन ही नंदन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन बगैर पोस्टमार्टम के शव दाह होने से उसकी मौत के कारणों की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं जगदीश हत्याकांड में नंदन की मौत से कई राज गोपनीय रह गए। जगदीश के स्वजनों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान उसकी मां, बहन और दो भाईयों को भी उसके विवाह करने की जानकारी नहीं थी। हत्याकांड के बाद स्वजनों को पूरे मामले की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 


गिरफ्तारी टीम में विवेचनाधिकारी रानीखेत सीओ तिलक राम वर्मा, भतरौंजखान थानाध्यक्ष संजय पाठक, भिकियासैंण चौकी प्रभारी मदन मोहन जोशी, कांस्टेबल शमीम अहमद, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती, कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, इंद्र कुमार आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Jagdish murder case: One accused dies in suspicious condition and another accused is arrested by the police murder story Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More