नशे में थार को दौड़ाकर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी। शराब के नशे में थार चलाते हुए बैरियर तोड़कर नैनीताल से कालाढूंगी आ रहे दो युवकों को पुलिस ने नैनीताल तिराहे में चैकिंग के दौरान वाहन को सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15/12/2024 को डीसीआर नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध वाहन थार (UK 06 BC 7200, काला रंग) जिसमें कुछ संदिग्ध लोग सवार हैं, नैनीताल से भागकर कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। यह वाहन संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। जिसे पहले चौकी बारापत्थर और फिर चौकी मगोली में रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों स्थानों पर वाहन चालक ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया।उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज जोशी के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नैनीताल तिराहा पर रोका गया। वाहन में सवार रोहित पुत्र स्वर्गीय राजन प्रसाद निवासी हाईड्रिल गेट, हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष और रिवराज सिंह पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह निवासी गौलापार, सीतापुर, थाना चोरगलिया, उम्र 20 वर्ष शराब के नशे में पाए गए, का मेडिकल परीक्षण सीएचसी कालाढूंगी में करवाया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब का सेवन किया था और वे शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। उक्त वाहन को सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

इस दौरान युवकों की गिरफ्तारी में एसओ पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल  राजाराम, कांस्टेबल विवेक कुमार, मिथुन कुमार एवं वीरेन्द्र राणा सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kaladhungi news Kaladhungi police arrested two youths who created a ruckus by running a Thar while drunk police arrested two youths who created a ruckus by running a Thar while drunk two youths arrested Two youths who created a ruckus by running a Thar while drunk uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More