कालाढूंगी निवासी युवक ने देर शाम बैराज में में कूद कर ली आत्महत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। कोसी बैराज के 10 नंबर गेट से गुरुवार की देर शाम एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बैराज पर तैनात कर्मचारियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस युवक को बैराज नदी से बाहर निकालने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और गोताखोरों ने बैराज स्थित नदी में जाकर युवक को वमुश्किल बाहर निकाला। युवक को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले पर्स में उसकी शिनाख्त अनिल कुमार 31 वर्ष निवासी ग्राम धमोला थाना कालाढूंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित थाने को देने के साथ ही पुलिस परिजनों को उपलब्ध करा रही है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक डिप्रेशन में था। युवक का शव सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi resident committed suicide by jumping into the barrage late in the evening ramnagar news sucide news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More