32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने डाक सेवक को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बागेश्वर। बागेश्वर के कांडा में 32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है।
 
बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में गड़बड़ी न हो इस कारण डीएम के निर्देश पर एसडीएम मोनिका भी मौजूद रहीं। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज होने के बाद 12 घंटे बादआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल्मोड़ा के डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने बताया कि डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल ने 25 लाख खाताधारकों और सात लाख विभाग के गबन किए हैं। अभी 12 लाख की वसूली की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news embezzlement of Rs 32 lakh Kanda police arrested postal servant Kanda police arrested postal servant on charges of embezzlement of Rs 32 lakh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More