काशीपुर बैंक डकैती: वायरल फोटो से पुलिस का आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। काशीपुर के पंजाब नेशनल बैंक लूट कांड में पुलिस के हाथ पहली सफलता लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो से बैंक स्टाफ ने आरोपियों की पहचान कर ली है। लुटेरे यूपी के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की आठ टीमें उत्तराखंड और यूपी में बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। यूपी की एसओजी से भी मद्द मांगी गई है।

बृहस्पतिवार दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुसे तीन लुटेरे बैंक से लगभग दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद देर रात इस वारदात से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो के विषय में कहा गया कि यह उन्हीं लुटेरों का फोटो है, जिन्होंने बैंक में लूट की है। पुलिस ने जब यह फोटो बैंक स्टाफ को दिखाया तो बैंक स्टाफ ने कहा कि यही हैं जिसने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसे पुलिस अपनी पहली कामयाबी के तौर पर देख रही है। अब पुलिस के सामने तीन चेहरे हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि जल्द ही बदमाशों के पकड़े जाने की उम्मीद है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त बैंक स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो से की है। यह फुटेज मंडी के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि लुटेरे यही तीनों युवक हैं। तीनों के यूपी का होने की संभावना है। पुलिस की आठ टीमें रामपुर, मुरादाबाद, पैगा, बाजपुर, बिजनौर आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं। बदमाश बैंक से निकलने के बाद मुरादाबाद रोड से होते हुए रुद्रपुर – हरिद्वार हाईवे पर गए। इसके बाद कहां गए यह पता नहीं चल पा रहा है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की एसओजी सहित कई थानों की पुलिस से मदद ली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More