काठगोदाम पुलिस ने करीब 27 लाख कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
काठगोदाम। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी सी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
 
उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना काठगोदाम में FIR NO-37/2026, धारा-8 /21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
 
 
गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द सिंह रावत के कब्बेसे 68.35 ग्राम स्मैक और दूसरे अभियुक्त रोहित थापा के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मैक, कुल 91.10 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 27 लाख) बरामद हुई। अभियुक्त आनन्द सिंह रावत उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर मु0अ0सं0-176/2020, घारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0-411/2020, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।
 
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम), कांस्टेबल 851 सुरेन्द्र सिंह(चौकी काठगोदाम), हेड कांस्टेबल 194 त्रिलोक रोतेला (एसओजी) एवं कांस्टेबल 508 भानू प्रताप (एसओजी) सम्मिलित रहे।
 
एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य के 2,000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 27 लाख कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार crime news Kathgodam news Kathgodam Police Action Kathgodam Police Arrest Two Smugglers with Smack Worth Approximately ₹27 Lakhs Two Smugglers Arrested with Smack Worth ₹27 Lakhs uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम न्यूज काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More