स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद से गरमाई किच्छा की सियासत, दोनों पक्ष आमने-सामने  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर हुए हंगामे ने एवं कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोपों के बाद क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

गदरपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किच्छा की घटना की निंदा की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी निर्वाचित विधायक के साथ हाथापाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिहाज से उचित नहीं है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने घटना को लेकर भाजपा और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में इस तरह का विवाद होना गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिशकर्ता महिला पति के साथ गिरफ्तार  

महाजन ने कहा कि किच्छा में सामने आया घटनाक्रम महज दो राजनीतिक पक्षों के बीच विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के राजनीतिक माहौल पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे लगाए जाने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी।देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और दोनों पक्षों के नेताओं को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, डीएनए जांच की तैयारी  

घटना के बाद किच्छा की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच हुआ यह विवाद आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Dispute outside strong room heats up Kichha politics; rival factions face off Hindi News Kichha news News from the hills News From the Pahad political news Political tensions rise Strong room dispute udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज गरमाई सियासत राजनीतिक खबर स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद

More Stories

उत्तराखण्ड

NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    छात्रहितों के लिए मेहुल हैं जरूरी : सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रसंघ […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है। अब आवेदकों को पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान समेत अन्य संबंधित विभागों से एनओसी लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, डीएनए जांच की तैयारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। दोस्ती के बहाने नाबालिग को अपने जाल में फंसाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद अब 15 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इस संवेदनशील मामले का खुलासा जून में उस समय हुआ […]

Read More