हल्द्वानी से नानकमत्ता जा रहे युवक का अपहरण, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर छुड़ाया युवक को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। हल्द्वानी से नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक का पुरानी रंजिशबस लालकुआं से अपहरण कर 7 घंटे तक बंधक बनाया, बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक एवं आरोपियों को मौके से दबोच लिया, इस दौरान कुछ युवक भागने में सफल हो गए, परंतु पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी प्रियांशु सती, इसकी बहन यीशु सती, आदित्य जोशी और ऋषभ सिंह घूमने के लिए नानकमत्ता जा रहे थे, जिन्हें लालकुआं में कुछ युवकों ने घेर लिया, नरूला होटल के सामने से दो मोटरसाइकिलों से पीछा कर रहे कुछ युवकों ने ऋषभ का कैमरा छीन लिया, एवं हल्द्वानी की ओर मोटरसाइकिल से भाग रहे प्रियांशु सती का पीछा कर उसे आकृति स्टोन क्रेशर वाली रोड में दबोच कर टांडा के जंगल में ले गए, जहां उसके हाथ पांव बांधकर 7 घंटे तक बंधक बनाया, उसी दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक एवं आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया, जबकि 4 को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई। इधर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव तिवारी उर्फ गोलू, ललित मोहन निवासी हल्दूचौड़, मनोज जोशी पुत्र अंबर दत्त जोशी निवासी दौलिया डी क्लास, विवेक वर्मा पुत्र पूरन लाल निवासी दुर्गापालपुर एवं एक नाबालिग किशोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, तथा इनके द्वारा लूटा हुआ कैमरा भी बरामद कर लिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। पीड़ित की बहन यीशु सती द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 364, 352, 323 और 341 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया, जबकि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी, उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, कांस्टेबल तरुण मेहता, आनंदपुरी, सुरेश प्रसाद, चंद्रशेखर, प्रदीप, अनिल शर्मा और दयाल नाथ शामिल थे। पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kidnapping of a young man going from Haldwani to Nanakmatta lalkuan news police arrested the kidnappers and rescued the young man Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More