किसान महासभा बागजाला का खाली सिलेंडर के साथ रोष प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला ने धरना स्थल बागजाला में खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर गैस सिलेंडर संकट को जनता की रसोई पर बढ़ता हमला बताया।
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की कई जगहों पर आपूर्ति संकट और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और निम्न आय वर्ग के परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तु का महंगा और दुर्लभ होना सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को उजागर करता है।
 
डॉ उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, पिछले कुछ वर्षों में रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को लगभग समाप्त कर दिया गया है।परिणाम स्वरूप गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।दूसरी ओर व्यवसायिक गैससिलेंडरों की बढ़ती कीमतों ने छोटे होटल, ढाबे, चाय की दुकानों और अन्य लघु कारोबारों को गंभीर संकट में डाल दिया है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को मुनाफा कमाने के तर्क पर चलाने की नीति अपना रही है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दीवान सिंह बर्गली ने कहा कि,रसोईगैस कोई विलासिता नहीं बल्कि आम लोगों की बुनियादी जरूरत है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर जनता को राहत देनी चाहिए।
 
किसान महासभा ने सरकार से मांग की कि घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, रसोई गैस पर सब्सिडी को बहाल किया जाए, कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए और गैस सिलेंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब परिवारों और छोटे व्यापारियों  के लिए गैस को सुलभ और सस्ता बनाने के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।
 
प्रदर्शन में डॉ कैलाश पाण्डेय, डॉ उर्मिला रैस्वाल, विमला देवी,पंकज चौहान, दीवान सिंह बर्गली, ललित प्रसाद, हेमा आर्य, चन्दन सिंह मटियाली, दौलत सिंह कुंजवाल, ललित प्रशाद, दिनेश चंद्र, ललित मोहन गोस्वामी, प्रकाश, रामलाल, शहजाद, हरि गिरी, भगवती देवी, नीलम आर्य, महेश राम, असीम अली, वासुदेव, सन्तोष, मुन्नी देवी, पारवती देवी, धनी राम, तुलसी देवी, हेमा देवी, नीमा देवी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kisan Mahasabha Bagjala Kisan Mahasabha Bagjala Stages Protest with Empty Cylinders Protest Held with Empty cylinders uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किसान महासभा बागजाला खाली सिलेंडर के साथ किया रोष प्रदर्शन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More