नैनीताल । भवाली हल्द्वानी हाईवे पर केएमओयू की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा भवाली हल्द्वानी हाईवे पर दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही की यात्री बस के ब्रेक फेल हो जाने से वीरभट्टी के पास सड़क पर पलट गईं। बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे। दुर्घटना मेंकुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केएमओयू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीरभट्टी पुल से पहले उक्त बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिसकारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई। गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]