युवक की मौत पर हंगामे के बाद कोटाबाग चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, सिपाई सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटाबाग। उत्तराखंड के नैनीताल जिले की कोटाबाग पुलिस चौकी में पुलिस की पिटाई से आहत भाजपा नेता विशन सिंह नगरकोटी के बेटे ने चौकी के बाहर ही जहर खाकर जान दे दी। मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपाइयों और विधायक बंशीधर भगत के साथ कोटाबाग पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ता देख कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र भी नाराज लोगों को शांत नहीं करा सके। लोग चौकी से तब हटे जब एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया को लाइन हाजिर और आरोपी पुलिस कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया और चौकी में कार्यरत सभी कर्मियों का तबादला कर दिया।

 

स्यात कोटाबाग निवासी विशन सिंह नगरकोटी भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं। विशन के मुताबिक उनके 32 वर्षीय पुत्र कमल नगरकोटी का शुक्रवार देर शाम को सागर नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल परमजीत सिंह ने कमल की बाइक चौकी में खड़ी कर दी। आरोप है कि चौकी में कांस्टेबल ने कमल के साथ मारपीट और चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार तेवतिया ने गाली-गलौज की। पुलिस के इस बर्ताव ने कमल को आहत कर दिया। पिटने के बाद वह चौकी से चला तो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही जहर की शीशी लेकर फिर चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस से अपना वाहन वापस मांगा लेकिन पुलिस ने उसे फिर से फटकार लगा दी। इसके तुरंत बाद ही कमल ने चौकी के बाहर ही जहर गटक लिया। जिसके तुरंत बाद उसने अपनी मां गीता देवी को पुलिस के बर्ताव के बारे में बताते हुए कहा कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

कमल के मौत की सूचना पर आक्रोशित लोग शनिवार सुबह तमाम भाजपाइयों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ने कीसूचना पर सीओ रामनगर सुमित पांडे और कालाढूंगा थानाध्यक्ष विजय मेहता मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच सुबह करीब 10 बजे विधायक बंशीधर भगत भी चौकी पहुंच गए। वह स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से फोन पर वार्ता कर विधायक ने मृतक के परिवार को सहायता राशि देने व आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार तेवतिया को लाइनहाजिर और कांस्टेबल परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया।साथही चौकी में तैनात सभी कर्मियों के तबादले के निर्देश दिए। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इधर, शनिवार दोपहर बाद हल्द्वानी में कमल के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही चौकी के स्टाफ का भी तबादला किया जा रहा है। परिजनों ने तहरीर में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की जांच सीओ रामनगर सुमित पांडे को सौंपी गई हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

कमल का भाई पुष्कर नगरकोटी आर्मी में कार्यरत है। पोस्टमार्टम हाउस में भाई कमल का शव लेने पहुंचे पुष्कर ने बताया कि अभी एक साल पहले ही कमल की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और अक्टूबर में चिकित्सक ने डिलीवरी का समय दिया है। घर में नन्हे मेहमान का इंतजार था और लोग खुश थे। सभी भव्य समारोह की तैयारियां कर रहे थे इसी बीच सारी खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गईं। वहीं ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। कमल के साथ जब पुलिस चौकी में मारपीट की गई, तब भी सीसीटीवी चौकी में लगेथे और चालू हालत में थे। कमल के साथ हुई सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन जब कमल ने पुलिस की प्रताड़ना के चलते पुलिस चौकी के बाहर ही जहर लिया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को जब लगा कि अब वह फंस जाएंगे तो उन्होंने रातों-रात चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the uproar over the death of the youth constable suspended crime news Kotabagh News Kotabagh outpost in-charge was placed on line duty SP City took action after the uproar over the death the youth committed suicide by consuming poison uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटाबाग चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कोटाबाग न्यूज क्राइम न्यूज मौत पर हंगामे के बाद एसपी सीटी ने की कार्यवाही युवक ने जहर खाकर दी जान सिपाई सस्पेंड

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More