कुमाऊं कमिश्नर ने बेल बसानी से पटवाडांगर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र निर्माण के दिये निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। पीएमजीएसवाई द्वारा बेल बसानी से पटवाडांगर तक बनाई जा रही 32 किलोमीटर की वैकल्पिक मार्ग का आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने कहा 2012 में सड़क अलग-अलग पार्ट में स्वीकृत हुई है, जिसमें वन विभाग द्वारा कुछ आपत्तियां थी जिसके चलते ही सड़क निर्माण में देरी हो गई है, लेकिन अब इस पर एक बार फिर से तेज़ी के साथ काम शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

बताते चलें कि नैनीताल जाने के लिए अभी तक कालाढूंगी अथवा काठगोदाम मार्ग ही यातायात हेतु उपलब्ध हैं। अब यदि यह मार्ग आमजन हेतु सुचारू हो जाएं तो नैनीताल जाने वाले यात्रियों द्वारा काठगोदाम अथवा कालाढूंगी मार्ग पर दबाव कम हो सकेगा। फिलहाल इस सड़क मार्ग में 4 पुल निर्माणाधीन है जिनके चलते ही अभी तक यह मार्ग आमजन हेतु शुरू नहीं हो पाया है। कमिश्नर कुमाऊं मण्डल ने निरीक्षण के दौरान मंगलवार (आज) अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण करते हुए डामरीकरण भी पूर्ण करें। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सड़क बनने से इस रूट पर पर्यटकों की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि सड़क की प्रोग्रेस रिपोर्ट हर सप्ताह उनके पास भेजी जाए। इस दौरान बेल बसानी से लेकर पटवाडांगर तक मोबाइल कनेक्टिविटी की दिक्कतें के चलते स्थानीय लोगों द्वारा आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। जिसके संबंध में आयुक्त ने कहा कि वह अधीनस्थ अधिकारियों से बातचीत करके जल्द से जल्द मोबाइल टावर लगवाने की दिशा में काम करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

निरीक्षण के दौरान डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे कुमाऊँ मंडल विकास निगम के एमडी नरेंद्र भंडारी नैनीताल के संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार और पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More