कालाढूंगी पहुंचे कुमाऊं मंडल आयुक्त, स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत होते हुए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री के सचिव आयुक्त दीपक रावतने नगर पंचायत कालाढूंगी और उसके आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं से अवगत होते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर पंचायत परिषद भवन में शॉपिंग काम्प्लेक्स के दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने पार्किंग की समस्या उठाई, जिस पर आयुक्त ने त्वरित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को कार्यालय में सोलर प्लांट लगाने के निर्देश भी दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने वन निगम द्वारा स्थानीय लोगों को कार्य न दिए जाने की समस्या उठाई, जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कालाढूंगी वार्ड की साफ-सफाई और लाइटिंग व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और सड़क मरम्मत के लिए तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। कालाढूंगी उप निबंधक कार्यालय की कमी पर भी चर्चा हुई। लोगों ने बताया कि उप निबंधक सप्ताह में केवल शुक्रवार को ही उपस्थित रहते हैं, जबकि क्षेत्र में साप्ताहिक 300 से 400 रजिस्ट्री होती हैं। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कालाढूंगी तहसील के लिए स्थायी उप रजिस्ट्रार की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

इसके बाद आयुक्त ने उत्तर भारत की पहली लोहे की भट्टी का निरीक्षण किया, जो सन् 1858 में बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा भट्टी का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे यह स्थानीय पर्यटन और रोजगार का केंद्र बनेगी। अंत में आयुक्त ने मूसाबंगर और बजूनिया हल्दू में किसानों से मुलाकात की और जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय महा विद्यालय कोटाबाग में भी भवन के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की, जहां छत से पानी टपकने की समस्या पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

निरीक्षण के कालाढूंगी दौरान विधायक बंशीधर भगत, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: became aware of local public problems became aware of local public problems and gave many important instructions gave many important instructions Kaladhungi news Kumaon Division Commissioner Kumaon Division Commissioner reached Kaladhungi uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More