निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में गंभीर अनियमितताओं पर कुमाऊं मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल में उपजिलाधिकारी कार्यालय, तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयीय कार्य प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं। उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 229-बी के तहत 15 से 20वर्षों से लंबित मामलों पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि पुराने मामलों में अनावश्यक लंबी तारीखें देने की बजाय साप्ताहिक या तीन-तीन दिन में नियमित सुनवाई कर त्वरित निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

धारा 176 के अंतर्गत संपत्ति बंटवारे से जुड़े मामलों में आदेश के बावजूद पटवारियों द्वारा ‘कुर्रे’ दाखिल न किए जाने पर उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।वहीं धारा 143के तहत कृषि भूमि को अकृषक घोषित करने से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा में भी ढिलाई पाए जानेपर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

राजस्व अभिलेखों के रखरखाव में कमी, सम्मन तामिली पंजिका और इश्तहार पंजिका जैसे रिकॉर्ड्स में अनियमितताओं तथा राजस्व अहलमद द्वारा संतोषजनक जानकारी न देने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आयुक्त ने संबंधित कर्मियोंको कारण बताओ नोटिस और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कई राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों द्वारा समय पर कार्रवाई न करने पर उनकी सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

इस दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। रजिस्ट्री के बाद दस्तावेजों की रिसीविंग पंजिका उपलब्ध न होना और कई मामलों का रिकॉर्ड मौके पर प्रस्तुत न किया जाना पाए जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अभिलेखों को तत्काल अद्यतन करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी, साथ ही सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: During the inspection nainital news the Kumaon Divisional Commissioner issued a stern warning on serious irregularities in the Sub-Registrar's office uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊं मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मिली गंभीर अनियमितताएं नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More