कुमाऊँ सिश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में पुनः डॉ मोहित सनवाल अध्यक्ष एवं सचिव बने जगदीश चन्द्र 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। कुमाऊँ सिश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन के द्विवार्षिक चुनाव आज में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो0 ललित मोहन तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में 112 में से 105 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव पद पर मतदान करवाया गया, शेष पदों में महिला उपाध्यक्ष पद पर शैलजा वर्मा, उपसचिव पद में रंजीत कीर्ति तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजीत राम निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ मोहित सनवाल पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए उन्हें 59 मत प्राप्त हुए जबकि नवल किशोर को 45 मत प्राप्त हुए, उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सगटा को 61 मत जबकि तारा सिंह रेखोला को 39 मत प्राप्त हुए, सचिव पद पर जगदीश चन्द्र पुनः निर्वाचित हुए उन्हें 64 मत प्राप्त हुए नवीन उप्रेती को 36 मत प्राप्त हुए। चुनाव सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी संजय पंत, राकेश विश्वकर्मा, नवीन चंद्र पनेरू मौजूद रहे।
 
चुनाव के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सगटा, उपाध्यक्ष शैलजा वर्मा, सचिव जगदीश चंद्र, उपसचिव रंजीत कीर्ति,कोषाध्यक्ष संजीत राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव सम्पन्न कराने में बहादुर राम, अकरम अली, यशवंत सिंह, देवेंद्र आर्य सहित सभी कर्मचारियों द्वारा सहयोग दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr Mohit Sanwal again became the President and Jagdish Chandra became the Secretary Dr Mohit Sanwal became the President election completed In the election of Kumaon University Non-Teaching Employees Union Jagdish Chandra became the Secretary Kumaon University Non-Teaching Employees Union nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊँ सिश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव सम्पन्न डॉ मोहित सनवाल अध्यक्ष नैनीताल न्यूज सचिव बने जगदीश चन्द्र

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More